♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लॉकडाउन के बीच शाम को किया निकाह, रात में पुलिस ने खटखटाया कमरे का दरवाजा और फिर…

यूपी के अमरोहा जिले से घर आये एक युवक को निकाह वाली रात ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। भर्ती होने के बाद युवक के परिजनों और में चिंता छा गई। हर कोई परेशान है कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में क्या आता है।

सदर प्रखंड का 22 वर्षीय एक युवक उत्तरप्रदेश के अमरोहा स्थित मदरसा में पढ़ता था। पिछले दिनों घर आने पर उसका निकाह तय हुआ, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मामला फंस गया। इधर, 25 अप्रैल से रमजान शुरू हो रहा था। ऐसे में 24 अप्रैल की शाम मौलाना की मौजूदगी में युवक ने मोबाइल पर सहरसा जिले के फेकराही की एक लड़की से निकाह कबूल किया। निकाह होने के बाद घर में जश्न भी मनाया गया। इस बीच आधी रात को पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। बाद में उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। दरअसल, युवक अमरोहा के जिस मदरसा में रहता था, वहां का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद वहां की पुलिस ने मदरसा में रहने वालों की सूची तैयार की जिसमें इस युवक का नाम भी था। इसके बाद इसकी खोज शुरू हो गई। जब यह पता चला कि यह तो झारखंड पहुंच गया है तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को बताया कि युवक का क्वारंटाइन करना बहुत जरूरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close