
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में डॉक्टर अनिता उपेंद्र को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद ….. उपेंद्र पात्रे अंचल का है जाना पहचाना चेहरा … ग्रामीण अंचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना लक्ष्य …कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अनिता उपेंद्र पात्रे
रायगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है चहुं ओर चुनावी रणभेदी का मंजर दिखाई दे रहा है। इसी में एक सरिया क्षेत्र से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अनिता उपेंद्र पात्रे चुनावी मैदान में है। सरिया अंचल में उपेंद्र पात्रे एक जाना पहचाना नाम और चेहरा और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ कर काम कर रहे हैं।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अनिता उपेंद्र पात्रे एक पढ़ी लिखी योग्य प्रत्याशी हैं। उन्हें स्थनीय जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने कहा की ग्रामीण इलाकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना उनका लक्ष्य रहेगा। वे राजनीति में जनता की सेवा करने की मंशा से कदम रखी हैं। उनके पति उपेंद्र पात्रे कांग्रेस से जुड़े हुए एक जमीनी कार्यकर्ता हैं। जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। फिलहाल स्थानीय कांग्रेसियों की पूरी टीम कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अनिता उपेंद्र पात्रे को जीत दिलाने मैदान में उतर गए हैं। गांव गांव गली गली घूम कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं लोगों के बीच उन्हें शुरवाती दौड़ में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।