♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत बचाओ अभियान में पहुंचे कोरिया के कांग्रेसी.. पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, अध्यक्ष अजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान मे..

भारत बचाओ अभियान में पहुंचे कोरिया के कांग्रेसी.. पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, अध्यक्ष अजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान मे..

अनूप बड़ेरिया
दिल्ली में कांग्रेस आर्थिक मुद्दों पर देशव्यापी आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई और किसानों के साथ किए जा रहे, अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में आज 14 दिसंबर को भारत बचाओ अभियान में दिल्ली  के रामलीला मैदान में कोरिया जिले के कांग्रेसी भी पहुंचे। जिसमे  मुख्य रुप से पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, एल्डरमैन मनोज दुबे, विनोद शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
 पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला ने बताया कि मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैये और आर्थिक मोर्चे पर विफलता के खिलाफ पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में भी गहरी नाराजगी है। इसीलिए एआईसीसी के राष्ट्रीय स्तर के भारत बचाओं अभियान के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 5000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close